Breaking News

सावन की दूसरी सोमवार , बरगांव में लगेंगे श्रद्धालुओ की भीड़

बरगांव में सावन की दूसरी सोमवार श्रद्धालुओ की काफी भीड़ जुटेगी , लगभग १००० लोग गांव से रवाना हो चुके है 

रविवार के दिन महादेवपुर गंगा घाट से पैदल ८५ किलोमीटर की दुरी दुरी तय कर सोमवार के दिन बार गांव के महादेव मंदिर में करेंगे जलाभिषेक 


सावन सोमवार व्रत

श्रावण मास हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह से प्रारंभ होने वाले वर्ष का पांचवां महीना है जो इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार जुलाई या अगस्त माह में पड़ता है। श्रावण मास का आगमन वर्षा ऋतु के समय में होता है और सावन के इस महीने में भगवान शिव के पूजन का बड़ा महत्व है। इसी कारण ये पूरा सावन मास भगवान शिव को समर्पित है।

व्रत व पूजन विधि 


Image may contain: sky and outdoorश्रावण मास में भगवान शिव के पूजन का बड़ा महत्व है। सावन के महीने में आने वाले प्रत्येक सोमवार को भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, साथ ही सोमवार का व्रत रखा जाता है। आइये जानते हैं शिव पूजन और सावन सोमवार की व्रत विधि।

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें। 
  • तत्पश्चात भगवान शिव का जल व दूध से अभिषेक करें।
  • इसके बाद चंदन का तिलक लगाएं और बेल पत्र, धतूरा, फल, फूल आदि चढ़ाएँ। 
  • घी या तेल का दीया जलाएं।
  • सावन सोमवार व्रत कथा व शिव चालीसा का पाठ करके मंगल आरती गाएं।
  • व्रत के दिन सुबह और शाम भगवान शिव की आराधना करें। 
  • शाम को पूजा समाप्ति के बाद व्रत खोलें और सामान्य भोजन करें।


सावन सोमवार तिथियां


दिन
तारीख़
पहला सावन सोमवार
जुलाई 10, 2017
दूसरा  सावन सोमवार
जुलाई 17, 2017
तीसरा सावन सोमवार
जुलाई 24, 2017
चौथा सावन सोमवार
जुलाई 31, 2017
पाँचवां सावन सोमवार
अगस्त 7, 2017
Image may contain: flower and food



No comments