बड़गांव कृष्ण भवन में राधे-राधे की गूंज
कृष्ण भवन में श्रावण मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि दिन गुरुवार की संध्या से झूलनोत्सव का शुभारंभ हुआ। मंदिर के पूजारी श्री मंडन मिश्र ने बताया कि श्रावण माह शुक्ल पक्ष की एकादशी से प्रारंभ यह कार्यक्रम श्रावण पूíणमा तक चलेगा। मिश्र ने बताया कि इस झूलनोत्सव का समापन सोमवार रक्षा बंधन के दिन होगा। यहां बता दें कि बड़गांव में स्थित झूलन मंदिर में राधा-कृष्ण की रासलीला का एक उदाहरण झूलनोत्सव नामक यह परंपरा वर्षों से पूर्ण निष्ठा के साथ अनवरत जारी है। इसमें राधा-कृष्ण की प्रतिमा को झूले पर बैठा कर झुलाया जाता है। झूले को आकर्षक फूलों, चुनरी व गोटे से सजाकर भक्तों द्वारा झुलाया जाता है। यह कार्यक्रम पूरे पांच दिनों तक चलता है। इसमें प्रत्येक संध्या समय भव्य आरती, शीतल भोग एवं भोग लगाकर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है।कार्यक्रम के सफल संचालन में मनमौजी ,कुकू ,सोनामनी ,जित्तु , सहित अन्य लोगों की भूमिका सराहनीय रही।


No comments