बसनही थाना : महुआ -सिंगारपुर मार्ग में "नीरज-धीरज" बस के पलटने से दर्जनों यात्री हुए घायल

बसनही थाना क्षेत्र के महुआ सिंगारपुर मार्ग में दुतारा गांव के समीप रविवार की शाम 4 बजे करीब अनियंत्रित बस के पलट जाने से बस पर सवार दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में ग्रामीणों व महुआ उत्तरवाड़ी पंचायत के मुखिया पति बुचो मंडल उर्फ सत्येन्द्र प्रसाद मंडल की मदद से ईलाज हेतु सोनवर्षा राज पीएचसी भेजा गया। जबकि मौके से गाड़ी चालक फरार हो गया।
घटना के बाबत मिली जानकारी रविवार की शाम करीब 4 बजे सहरसा से महुआ से दोतारा होते हुये खोखसी जा रही नीरज धीरज बस नं बी आर 19एफ़ 6021 दुतारा गांव के पंचायत सरकार निर्माणधीन भवन के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। जिससे बस पर सवार दर्जनों यात्री में अरसी निवासी रिंकू देवी, मीरा देवी, अमौना निवासी सदानंद मुखिया, रिंकी देवी, कुसुम कुमारी, मंजू देवी,नितीश कुमार, सुमित कुमार, राधा देवी, वीणा देवी, लीला देवी,सरस्वती देवी,बबिता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीणों व पंचायत के मुखिया की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाल ईलाज हेतु सोनवर्षा राज पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सक द्वारा घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वही घटना की सूचना मिलते ही बसनही थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँच बस को जब्त कर आगे की कारवाई में जुट गई।खबर लिखे जाने तक किसी यात्री की मौत की सूचना अप्राप्त थी।
खबर : कोशी टाइम्स

No comments