Breaking News

कोसीवासियों के लिए खुशखबरी है। अब सहरसा से नई दिल्ली के बीच वैशाली एक्सप्रेस चलेगी।

Image result for train saharsa station

सहरसा। कोसीवासियों के लिए खुशखबरी है। अब सहरसा से नई दिल्ली के बीच वैशाली एक्सप्रेस चलेगी। बरौनी-नई दिल्ली -सहरसा के बीच चल रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन वैशाली एक्सप्रेस का विस्तार करते हुए रेलवे बोर्ड ने सहरसा से कर दिया है। रेलवे बोर्ड ने एक मार्च 19 को ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर कोचिग विवेक कुमार सिन्हा ने जारी अधिसूचना में कहा कि वैशाली एक्सप्रेस का विस्तार सहरसा तक किया जा रहा है। वैशाली एक्सप्रेस अब बरौनी-नई दिल्ली के बजाय अब सहरसा से खुलेगी। साथ ही वैशाली एक्सप्रेस का मेन्टेंनेंस अब सहरसा में ही होगा।

No comments